{"_id":"62f6974c91a69738c353d3d1","slug":"cremated-without-informing-the-family-nazibabad-news-mrt60094450","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में रह रहे परिचित से परिजनों को मिली अंतिम संस्कार की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में रह रहे परिचित से परिजनों को मिली अंतिम संस्कार की सूचना
विज्ञापन
परिजनों को बताए बगैर किया अंतिम संस्कार
नजीबाबाद/बड़िया। विदेश में पति की प्रताड़ना से आत्महत्या करने वाली मंदीप कौर के परिजन अब उसके अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगे। पति ने मंदीप कौर के परिजनों को सूचना दिए बिना न्यूयार्क में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
ताहरपुर निवासी किसान परिवार के जसपाल सिंह की पुत्री मंदीप कौर ने एक अगस्त को पति की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व रोते-बिलखते परिजनों के नाम मंदीप कौर ने वीडियो भेजा था। मंदीप कौर का शव गांव लाने को लेकर परिजन 10 दिनों से भटक रहे थे। मंदीप कौर के गमजदा परिवार को बृहस्पतिवार रात एक और सदमा पहुंचा, जब किसी परिचित के माध्यम से उन्हें मंदीप कौर के पति रनजोतवीर सिंह द्वारा उसका चोरी छुपे 10 अगस्त को अंतिम संस्कार किए जाने की खबर मिली।
सरकार से मदद की गुहार
मंदीप कौर के पिता जसपाल सिंह ने जिला प्रशासन, प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से मंदीप कौर को मरने के लिए मजबूर करने वाले पति रनजोतवीर सिंह को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने, उसकी दोनों मासूम बेटियों को उन्हें सौंपने और परिजनों को न्यूयार्क जाने का तत्काल वीजा दिलाने की मांग की है।