{"_id":"5e65438d8ebc3eeb2057b9ed","slug":"create-a-free-and-educated-society-bijnor-news-mrt4728537126","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नशामुक्त और शिक्षित समाज बनाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नशामुक्त और शिक्षित समाज बनाएं’
विज्ञापन
बिजनौर के कस्बा झालू में जाट संस्कृति समारोह को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जाट संस्कृति समारोह में नशामुक्त समाज बनाने तथा बच्चों को उच्च शिक्षा देने का संकल्प लिया गया। समाज के मेधावी विद्यार्थियों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
झालू में एक बैंक्वेट में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हरियाणा के पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि जाट समाज ने हमेशा देश और संकृति की रक्षा की है। जाट समाज के युवा अपने देश की रक्षा के लिए हमेशा प्राणों की आहुति देते रहे हैं। अब जाट समाज के युवा आगे आकर नेतृत्व कर रहे हैं। कहा कि जाट समाज बच्चों को उच्च शिक्षा देंगे तो बच्चे किसी से भी पीछे नहीं रहेंगे। उत्तराखंड जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी ने कहा कि नशे की लत ने हमेशा हर समाज को नुकसान पहुंचाया है। इस लत से जाट समाज को अपने बच्चों को दूर रखना होगा। हर तरह का नशा किसी भी संस्कृति को खत्म कर सकता है। जाटों की संस्कृति वीरता और शौर्य से भरी पड़ी है। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वालों, खिलाड़ियों व शहीदों के परिजनों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना चाहिए उन्हें देखकर समाषज के बाकी बच्चे भी प्रोत्साहित हों। कहा कि जाट समाज के बच्चों को खेती व पढ़ाई दोनों से ही जोड़कर रखें। युवाओं को पारिवारिक संस्कार भी दें। समारोह में नशामुक्त परिवार की स्थापना करने, मानवता व सामाजिक भाईचारे के संकल्प को आगे बढ़ाने, बच्चों को उच्च शिक्षित करने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के संकल्प पारित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जज आरए सिंह व संचालन सुरेश आर्य ने किया। कार्यक्रम में हाईवे अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर प्रमोद कुमार, बीआईटी के चेयरमैन डा.अनिल सिंह, कैप्टन ताराचंद, शिवप्रताप, डा.जोगेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, अनमोल कुमार, निक्की चौधरी, डीएस तोमर आदि मौजूद रहे।
जाति नहीं एक नस्ल है जाट: भालेराम बैनीवाल
फोटो
बिजनौर। राष्ट्रीय जाट महासंघ के मुख्य संरक्षक भालेराम बैनीवाल का संगठन कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
टाउन हॉल में हुए कार्यक्रम में भलेराम बैनीवाल ने कहा कि जाट जाति नहीं एक नस्ल है जो पूरे विश्व में फैली हुई है। बताया कि उन्होंने श्रीरामचंद्र को काकरान गोत्र का जाट बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक रिट दाखिल की थी। पूर्व राष्ट्रीय सचिव नृपेंद्र देशवाल ने कहा कि जाटों को उच्चतम न्यायालय ने तथ्यों व प्रमाणों के आधार पर जो सम्मान दिया है उसका जाट समाज स्वागत करता है। इस दौरान मास्टर सुरेंद्र सिंह, अनिल चौधरी, नवनीत चौधरी, उज्ज्वल कुमार, सौरभ, विवेक, विशाल, अभिषेक, मोहित कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।