{"_id":"5dc5b38f8ebc3e5b232d97b1","slug":"crack-in-dushyant-smriti-gate-under-construction-nazibabad-news-mrt452646589","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन दुष्यंत स्मृति द्वार में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन दुष्यंत स्मृति द्वार में आई दरार
विज्ञापन
नजीबाबाद के मंडावली में दुष्यंत स्मृति द्वार गिराती जेसीबी।
- फोटो : NAZIBABAD
निर्माणाधीन दुष्यंत स्मृति द्वार में आई दरार
मंडावली/नजीबाबाद(बिजनौर)। मंडावली क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से बन रहे साहित्यकार दुष्यंत स्मृति द्वार के निर्माण गुणवत्ता की पोल उस समय खुल गई जब ढुल्ला खुलते ही द्वार में दरार आ गई और द्वार एक ओर झुक गया। आनन-फानन में जेसीबी मशीन से द्वार को गिराया गया।
नजीबाबाद के गांव राजपुर नवादा निवासी महान साहित्यकार और हिंदी गजल के प्रणेता दुष्यंत कुमार की स्मृति में मंडावली से राजपुर नवादा जाने वाले मार्ग पर क्षेत्र पंचायत निधि से दुष्यंत स्मृति द्वार बनाया जा रहा था। मिर्जापुर सैद मौजे में 5.64 लाख रुपये की लागत से बन रहे दुष्यंत स्मृति द्वार में ठेकेदार द्वारा मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री न लगाने से ढुल्ला खुलते ही विशाल स्मृति द्वार में दरार आ गई और द्वार एक ओर झुक गया। मजदूरों ने भागकर जान बचाई। मौके पर मौजूद ठेकेदार फुरकान ने आवागमन रुकवाया। सूचना मिलते ही मंडावली पुलिस के एसआई सुनील पूनिया घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से निर्माणाधीन दुष्यंत स्मृति द्वार गिराया गया। साहित्यकार दुष्यंत कुमार के भतीजे मनोज त्यागी सहित क्षेत्रवासियों ने डीएम से दुष्यंत स्मृति द्वार निर्माण गुणवत्ता की जांच कराने तथा तत्काल मानकों के अनुरूप स्मृति द्वार बनवाने की मांग की है। वहीं एसडीएम संगीता ने दुष्यंत स्मृति द्वार निर्माण गुणवत्ता की जांच कराने तथा निर्माण में लापरवाही बरतने वाली निर्माण इकाई और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
कुछ समय के लिए रोका गया था आवागमन
नजीबाबाद। राजपुर नवादा निवासी साहित्यकार दुष्यंत त्यागी की स्मृति में मंडावली क्षेत्र के जिस स्थान पर स्मृति द्वार बनाया जा रहा है वहां से सैकड़ों विद्यार्थियों सहित राजपुर नवादा, सिकरौडा, रघुनाथपुर, कल्याणपुर, हरेवली, रामनगर सहित करीब एक दर्जन गांव के लोगों का आवागमन होता है। संयोग से द्वार ढुल्ला खुलते ही धराशायी होने लगा। उस समय कुछ वक्त के लिए आवागमन रोका गया था। यदि ढुल्ला खुलने के कुछ देर बाद गिरता तो बड़ा हादसा संभव था।