{"_id":"57d6d2a94f1c1b912cd47713","slug":"cow","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों ने घेरकर बाघ को खदेड़ा, मालिक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों ने घेरकर बाघ को खदेड़ा, मालिक को बचाया
टीम डिजिटल
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:38 PM IST
सार
खेत में चरते समय बाघ ने पहले गाय और फिर पशुपालक पर किया हमला
बचाव में गायों ने झुंड बनाकर बाघ को भगा दिया
विज्ञापन
cow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नजीबाबाद वन प्रभाग की बढ़ापुर रेंज की सीमा से सटे गांव जहानाबाद खोबड़ा में गाय की वफादारी निभाने की अनूठी घटना सामने आई है। खेत में चारा चरते समय अचानक एक बाघ ने गाय पर हमला किया। इस पर 40 गायों के झुंड ने मुकाबला करते हुए बाघ को वहां से भगा दिया। भागते समय बाघ ने पशुपालक पर हमला करने की कोशिश की, मगर गायों ने अपने स्वामी की जान बचा ली। हालांकि इस घटना में एक गाय जख्मी हो गई है।
बढ़ापुर वन रेंज की सीमा से सटी ग्राम पंचायत जहानाबाद खोबड़ा की भूमिदान कॉलोनी में बोक्सा जाति के लोग रहते हैं। गांव के लोग केवल गायों को ही पालते है। गांव में लगभग 40 गायें हैं, जो कि कॉलोनी के पास ही खेतों में चरती हैं। सोमवार की दोपहर भूमिदान कॉलोनी निवासी छोटे लाल गायों को चरा रहा था। छोटे लाल वहां से थोड़ी दूरी पर बैठा घास काट रहा था। इतने में उत्तराखंड के जंगल की दिशा से आए एक बाघ ने अपना शिकार बनाने के लिए खेत के किनारे अकेले चर रही गाय पर हमला बोल दिया। इससे गाय कुछ जख्मी हो गई। गाय के रंभाने पर वहां चर रही करीब 40 और गायें झुंड बनाकर पहुंची। बाघ की ओर दौड़ पड़ीं।
इसी बीच, छोटे लाल पहुंचा तो देखा कि बाघ गायों के झुंड से घिरा हुआ है। कुछ ही देर में बाघ अचानक गायों के झुंड से निकलकर भागा और छोटे लाल की ओर लपका। बताया जाता है कि जब यह बाघ करीब आठ मीटर दूरी पर था, तो गायाें का झुंड फिर बाघ की ओर दौड़ पड़ा। बाघ को भागना पड़ा। इस तरह छोटे लाल की भी जान बच गई। छोटे लाल ने बताया कि गायों की वजह से उसे जिंदगी मिली है। हमले से घायल गाय का पास के गांव के एक निजी पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
बाघ की होगी निगरानी : वन क्षेत्राधिकारी
-बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी इरफान अली का कहना है कि सूचना पर वह टीम के साथ घटनास्थल पर गए थे। उन्होंने घटना की पुष्टि की। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है। वन चौकी को अलर्ट कर दिया गया है। उनके मुताबिक चार दिन पहले भी एक बाघ की आवाजाही की सूचना मिली थी, तब से उसकी निगरानी के प्रयास किए जा रहे हैं।

- बचाव में गायों ने झुंड बनाकर बाघ को भगा दिया