फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cow found sick, action will be taken on doctor and BDO

गोवंश मिला बीमार, चिकित्सक व बीडीओ पर होगी कार्रवाई

Sun, 25 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cow found sick, action will be taken on doctor and BDO
गोवंश मिला बीमार, चिकित्सक व बीडीओ पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने शनिवार को गो संरक्षण केंद्र छाछरी टीप का निरीक्षण किया था। वहां गायों की हालत खराब मिली थी। इस मामले में डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। छाछरी टीप में बनी गोशाला में 350 पशुओं को रखने की व्यवस्था है, लेकिन यहां पर वर्तमान में करीब 500 पशु हैं। डीएम ने शनिवार को गोशाला का निरीक्षण किया था। उन्होंने देखा कि पशुओं की संख्या ज्यादा होने की वजह से यहां पर पशुओं को ठीक तरह से नहीं रखा जा रहा है। वहां पशुओं के लिए छाया की भी उचित व्यवस्था नहीं थी। इसके अलावा कई गायों की हालत बहुत खराब मिली थी। डीएम ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए संबंधित चिकित्सक और खंड विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को डीएम के कार्रवाई के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed