फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cow Defense Committee did plantation

योगी के जन्मदिन पर गौ रक्षा समिति ने किया पौधारोपण

Fri, 05 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cow Defense Committee did plantation
बिजनौर में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर वृहद गौ संरक्षण केंद्र छाछरी टीप पर पौधारोपण करते गौरक्षा - फोटो : BIJNOR
योगी के जन्मदिन पर गो रक्षा समिति ने किया पौधारोपण
विज्ञापन

बिजनौर। गौरक्षा समिति की जिला शाखा की ओर से समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर गौशाला में पौधारोपण कर उनके दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया गया।

शुक्रवार को गौरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर योगी के आदर्शों पर चलने की अपील की गई। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष प्रशांत तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित होकर ग्राम छाछरी टीप स्थित गौ संरक्षण केंद्र पर पहुंचे और वहां पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। उन्होंने कहा कि हम सभी को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। जिससे पर्यावरण हरा भरा रहकर हमें शुद्ध प्राण वायु प्रदान कर सके। हर एक व्यक्ति साल में कम से कम एक बार पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रशांत तोमर, प्रभात यादव, आकाश यादव, सोहन शर्मा, राजू तोमर, अंकुश भारद्वाज, दीपांशु कौशिक, अरुण कुमार, निर्दोष कुमार, रोहित कुमार, अवनीश कुमार, जयवीर सिंह, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed