Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   court news

Bijnor News: तालिब और उसके भाइयों को नहीं मिली जमानत, अब 11 को होगी सुनवाई

Mon, 04 May 2026 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
court news
बिजनौर। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हमले के आरोप में जेल में बंद तालिब, खालिद और आबिद की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई, मगर जमानत नहीं मिल सकी। अब 11 मई को जमानत याचिका पर फिर से सुनवाई होगी।
विज्ञापन

जिले के सबसे चर्चित केस में सोमवार को अदालत में सुनवाई। उम्मीद जाहिर की जा रही थी कि तालिब, खालिद और आबिद को जमानत मिल जाएगी। वादी और प्रतिवादी के अधिवक्ताओं ने बहस की। अदालत में मामले के विवेचक भी पेश हुए। अदालत ने साक्ष्य मुहैया कराने के लिए कहा, जिस पर विवेचक ने कुछ और समय देने की गुजारिश की। ऐसे में अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई की 11 तारीख तय कर दी। बता दें कि एक अप्रैल को चांदपुर की चुंगी पर आरा मशीन पर जांच के लिए पहुंची टीम को उक्त आरा मशीन सील लगी होने के बाद भी चलती मिली थी। इसी बीच पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। तभी तालिब, खालिद और आबिद पूर्व सांसद को देखते ही आपा खो बैठे और गाली गलौच करते हुए हमला कर दिया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद तालिब, खालिद और आबिद को गिरफ्तार कर लिया था। दो अप्रैल से लेकर अब तक तीनों भाई जेल में बंद हैं। इसके साथ ही तालिब और उनके समधी पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी समेत 14 आरोपियों के खिलाफ थाना शेरकोट में भी केस दर्ज हुआ है। इसमें शेरकोट सहकारी आवास समिति की 25 बीघा जमीन धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed