फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Couple dies in road accident on Meerut-Pauri Highway, 10-year-old son critically injured

UP: घर पहुंचने की जल्दी और छिन गया पूरा संसार; स्कॉर्पियो की टक्कर में दंपती की मौत, बेटा गंभीर

Wed, 05 Nov 2025 09:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 05 Nov 2025 09:07 PM IST
सार

बिजनौर में मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गौरव और उनकी पत्नी अंजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय बेटा आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Couple dies in road accident on Meerut-Pauri Highway, 10-year-old son critically injured
दुर्घटना।

विस्तार

बिजनाैर जनपद के किरतपुर में मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम लगभग 5:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गौरव और उनकी पत्नी अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दंपति का बेटा आदित्य(10) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्यार, फेरे और फिर सौदेबाजी: मंदिर में प्रेम विवाह…अब पति ने कहा-20 लाख दो, तभी तुम्हें पत्नी मानूंगा!

विज्ञापन

बिजनौर की भरत विहार कॉलोनी निवासी गौरव अपनी पत्नी और बेटे के साथ अपनी ससुराल गांव मोचीपुरा गए थे। शाम को घर लौटते समय जैसे ही वे संपर्क मार्ग से हाईवे पर पहुंचे, वैसे ही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दंपति ने वहीं दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव बिजनौर मेडिकल अस्पताल में संविदा सफाई कर्मचारी था। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने उन्हें रात होने के कारण वहीं रुकने को कहा भी था, लेकिन गौरव ने ड्यूटी पर समय से पहुंचने की बात कहकर वापस लौटने का निर्णय लिया। परिजन इस हादसे को ‘न रुकने के फैसले’ पर दुखभरी किस्मत मान रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed