{"_id":"64600402769418efb2074894","slug":"counting-of-municipal-elections-held-in-three-tier-security-circle-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-3122-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में हुई निकाय चुनाव की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में हुई निकाय चुनाव की मतगणना
विज्ञापन
-डीएम और एसपी समेत अन्य अफसर भी लगातार लेते रहे जायता
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर पांचों जगह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मतगणना स्थालों के आस पास सौ मीटर के दायरे में आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रही। उधर एजेंट या उम्मीदवारों को मोबाइल भी अंदर नहीं ले जाने दिए गए।
शनिवार को मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम उमेश मिश्रा और एसपी नीरज कुमार जादौन ने सुबह से लेकर शाम तक दो बार आरजेपी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नजीबाबाद, नगीना, धामपुर और चांदपुर के मतगणना स्थल पर दोनों ही अफसरों ने दौरा किया।
जिन्होंने मतदान में लगे कर्मियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। इनके साथ ही एएसपी सिटी डॉ प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी अनिल कुमार आरजेपी इंटर कॉलेज के आस पास डटे रहे। जिन्होंने ट्रैफिक डायवर्जन से लेकर सुरक्षा इंतजामों को मजबूत बनाए रखा। इसी दौरान नुमाइश मैदान में जमा हुई भीड़ को पुलिस ने खदेड़ दिया। मतगणना स्थल में जाने एजेंटों को भी सघन चेकिंग के बाद जाने दिया गया। सीओ सुनीता दहिया ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं को बनाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही बिजनौर में शक्ति चौराहे पर बैरिकेडिंग करते हुए यातायात को डायवर्ट कर दिया गया था। मतगणना स्थल के सामने से एक भी वाहन को नहीं जाने दिया गया। इनके अलावा एएसपी देहात राम अर्ज ने चांदपुर और नगीना के मतगणना स्थलों का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया।