फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cotwali siege if action is not taken against the attackers

हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी

Sat, 16 Nov 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cotwali siege if action is not taken against the attackers
हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर कोतवाली का घेराव
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव आलमपुर गावंड़ी में सब्जी विक्रेता पर हुए जानलेवा हमले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। आरोप है कि पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है। एक दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। हंगामे के बाद पुलिस ने आनन फानन में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

गांव आलमपुर गांवड़ी निवासी हेमराज सिंह का पुत्र राजीव बाइक से सब्जी बेचने जा रहा था। जब वह मेन रोड पर पहुंचा तो गांव के शिवकुमार ने अपने दो तीन साथियों के साथ मिलकर राजीव पर डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में राजीव का सिर फूट गया। उसे लहूलुहान हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि आरोपियों को संरक्षण देने में लग गई। ग्रामीणों ने सीएचसी में भी चिकित्सकों पर मेडिकल बनाने में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप है कि चिकित्सकों ने मामूली चोट दिखाकर मेडिकल रिपोर्ट बना दी, जबकि आरोपी पक्ष के मेडिकल में गंभीर हालत दिखाई गई है। इसके बाद आनन फानन में आरोपी शिवकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में एसपी से जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। उधर, सीओ महेश कुमार ने पीड़ित पक्ष को कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed