{"_id":"5fe634758ebc3e3c9337669c","slug":"cors-station-of-survey-of-india-made-in-fina-bijnor-news-mrt5174079174","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीना में बना सर्वे ऑफ इंडिया का सीओआरएस स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीना में बना सर्वे ऑफ इंडिया का सीओआरएस स्टेशन
विज्ञापन

नूरपुर। सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से ग्राम फीना में सीओआरएस (कंटीन्यूसली ऑपरेटिंग रेफरेंस सिस्टम) स्टेशन लगाया गया है। इसके काम शुरू करने और जीपीएस की एक्यूरेसी बढ़ जाएगी और मोबाइल एवं गाड़ियों में लगे नेविगेशन सिस्टम से रास्ता ढूंढने में आसानी होगी। इसके अलावा स्टेशन भू सर्वेक्षण और मकानों के सर्वेक्षण में भी मदद करेगा।
ग्राम फीना के प्रधान के पति और सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज राजपूत ने स्टेशन लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई है। फीना निवासी इंजीनियर हेमंत कुमार ने बताया कि अभी जीपीएस सिस्टम उपग्रह से सीधे संपर्क कर लोकेशन की जानकारी देता है। उपग्रह से डिवाइस पर लोकेशन आने में कुछ समय लगता है और लोकेशन में भी 10 से 20 मीटर का अंतर आ जाता है। सीओआरएस उपग्रह से सीधा जुड़ा रहेगा इसके माध्यम से मोबाइल अथवा अन्य नेविगेशन सिस्टम को शीघ्र एवं सटीक जीपीएस लोकेशन मिलेगी। इसके अलावा इस स्टेशन से भू सर्वेक्षण और सरकार द्वारा शुरू की जा रही स्वामित्व योजना के तहत मकानों के डिजिटलाइजेशन करने में मदद मिलेगी। आरंभ में अभी भारत में पांच स्टेशनों की स्थापना की गई है, जिनमें से फीना का एक स्टेशन है। इस स्टेशन की रेंज करीब 25 किमी होगी और यह सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वयं संचालित होगा।