{"_id":"6371347894ebd824674e2ffe","slug":"corporation-owes-two-crores-on-7500-consumers-dhampur-news-mrt6134842192","type":"story","status":"publish","title_hn":"7500 उपभोक्ताओं पर निगम के दो करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7500 उपभोक्ताओं पर निगम के दो करोड़ बकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7500 उपभोक्ताओं पर निगम के दो करोड़ बकाया
धामपुर। विद्युत निगम की सौभाग्य योजना के उपभोक्ताओं से बिजली के बिलों को जमा कराना अधिकारियों के लिए टेढ़ी खीर हो गया है। सरकार की ओर से साल 2018 में संबंधित योजना के तहत (गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को) विद्युत वितरण खंड प्रथम में 7500 उपभोक्ताओं कनेक्शन दिए गए थे। वर्तमान में इन उपभोक्ताओं पर निगम का दो करोड़ से अधिक की बकाया है।
अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि अधिकारियों की ओर से बकाया वसूलने के लिए संबंधित लोगों से डोर टू डोर संपर्क किया जा रहा है। लोगों को समझाया जा रहा है कि वे बिजली के बिलों को जमा करें। पर उन पर कोई असर नहीं हो रहा है। सरकार की ओर से साल 2018 में गरीब लोगों को बिजली का कनेक्शन देने को सौभाग्य योजना चालू किया गया था। योजना के तहत संबंधित लोगों को निशुल्क तौर पर बिजली के कनेक्शन दिए गए थे। योजना के अंतर्गत उन बस्तियों में विद्युतीकरण हुआ था, जहां पर पहले बिजली नहीं थी। गरीब लोगों के आधार नंबर और मोबाइल नंबर लेने के बाद ही निगम की ओर से सीधे बिजली कनेक्शनों को आवंटित कर दिया गया था। इन लोगों को कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बार-बार संपर्क कर बिलों को जमा करने का प्रयास किया जा रहा है।