{"_id":"5ebc1f2e8ebc3e90784e51fc","slug":"corona-warriors-will-be-honored-on-the-death-anniversary-of-tikait-bijnor-news-mrt481646940","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी भाकियू
विज्ञापन

बिजनौर। किसानों के मसीहा और भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भाकियू कार्यकर्ता कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेंगे। घर घर में हवन होंगे। किसी तरह का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा।
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर 15 मई को किसान सार्वजनिक कार्यक्रम करते हैं। लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से किसान भी सिर्फ खेतों में जाने के लिए ही घर से बाहर निकल रहे हैं। बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने घर पर हवन करेंगे। इसके बाद कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा। किसान गांवों में सफाई कर्मचारियों, नर्स व चतुर्थ श्रेणी स्टाफ को फूल देकर सम्मानित करेंगे और सैनिटाइजर भी देंगे। चौराहों पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को भी किसान सम्मानित करेंगे। लॉकडाउन खुलने के बाद किसान जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार कोरोना योद्धा अपनी जान हथेली पर लेकर किसानों की सेवा कर रहे हैं। किसान भी हर मौसम में अपने खेतों में ऐसे ही काम करते हैं। इसलिए इस बार किसान बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेंगे।