{"_id":"5fa1aa1f8ebc3e9be3463b31","slug":"corona-vaccine-expected-by-january-preparations-begin-bijnor-news-mrt5093797118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी तक कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी तक कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद, तैयारी शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत समस्त मेडिकल, पैरामेडिकल अथवा नान मेडिकल स्टाफ (रेगुलर, एनएचएम संविदा एवं अन्य आउट सोर्सिंग स्टाफ) को कोविड-19 के टीके से प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से ऐसे कर्मचारियों की सूची मांगी गई है।
कोरोना की वैक्सीन जनवरी में आने की उम्मीद है। इस बीमारी से बचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन के अपर प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद की ओर से जिलाधिकारी तथा सीएमओ को जारी निर्देशित पत्र के अनुसार हर जिले की राजकीय और निजी क्षेत्र की सभी पैथी की स्वास्थ्य एवं संबंधित इकाइयों तथा मेडिकल कॉलेज, चिकित्सालय, नर्सिंग होम एवं छोटे तथा बड़े अस्पताल में कार्यरत कर्मियों का डाटा एकत्रित किया जाना है। इसलिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा सभी संबंधित नामित व्यक्तियों को सूचनाओं के संकलन के लिए मेल पर उपलब्ध कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया जनवरी माह में कोरोना का टीका आने की उम्मीद है। इसीलिए शासन ने इसकी सूचना मांगी है।