फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona in UP: Upper district judge has died from corona in Bijnor

कोरोना का कहर: बिजनौर में अपर जिला जज का निधन, कुछ दिन पहले हुए थे संक्रमित

Mon, 24 May 2021 12:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 May 2021 12:01 PM IST
सार

कोरोना से हर तरफ कहर मचा हुआ है। इस महामारी में न जाने कितनों ने अपनों को खो दिया है। वहीं बिजनौर में सोमवार सुबह अपर जिला जज राजू प्रसाद का निधन हो गया। वे कुछ समय पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे।

विज्ञापन
Corona in UP: Upper district judge has died from corona in Bijnor
अपर जिला जज राजू प्रसाद का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में तैनात अपर जिला जज राजू प्रसाद का सोमवार को निधन हो गया। वे कुछ समय पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे और इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट आए थे। लेकिन फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस अस्पताल को भी कोविड सेंटर बनाया गया था।

विज्ञापन


वहीं सोमवार सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। अपर जिला जज राजू प्रसाद पहले बिजनौर में ही सीजेएम के पद पर तैनात थे। इसके बाद यहीं पर प्रोन्नत होकर अपर जिला जज बने थे। वह मूलरूप से देवरिया के रहने वाले थो। उनके निधन पर सभी वकीलों व जजों ने दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed