फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Controversy, tension in protest against the construction of platform of Pinddan site

Bijnor News: पिंडदान स्थल के चबूतरा निर्माण के विरोध में विवाद, तनाव हुआ

Sat, 08 Jul 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 08 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Controversy, tension in protest against the construction of platform of Pinddan site
बिजनौर। पिंडदान स्थल के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। हालांकि निर्माण तब तक शुरू भी नहीं हुआ था, मौके पर ईंट पहुंचते ही दूसरे पक्ष ने विरोध चालू कर दिया। मौके पर तीन थानों की पुलिस फोर्स को बुला लिया गया। पुलिस ने फिलहाल यथास्थिति के लिए कहते हुए मामले को शांत कराया। दोनों ही पक्षों के लोगों को मुचलका पाबंद भी किया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव सदुपुरा और पूरनपुर के बीच सड़क की जमीन पर हिन्दू पक्ष के लोगों ने पिंडदान स्थल के चबूतरे के निर्माण का प्रयास किया। मौके पर ईंट भी पहुंच गईं। यह देखकर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने सड़क पर अपनी जमीनों के सामने पिंडदान स्थल का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। दोनों ही पक्षों की महिलाओं के बीच भी कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने की आशंका पर तुरंत ही तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन, सीओ सिटी अनिल कुमार ने भी मौका मुआयना किया। मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। उधर दोनों पक्षों से बात की गई। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के लोगों को मुचलका पाबंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed