फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Controversy over burying the dead body of an elderly woman

Bijnor News: बुजुर्ग महिला के शव को दफनाने पर हुआ विवाद

Fri, 03 Nov 2023 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Controversy over burying the dead body of an elderly woman
कब्रिस्तान को बताया निजी, कब्र खोदने का किया विरोध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। कब्रिस्तान को निजी भूमि बताकर एक महिला ने बुजुर्ग महिला के शव को सुपुर्द ए खाक करने से घंटों तक रोके रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मामला शांत करा कर वृद्ध महिला के शव को सुपुर्द ए खाक कराया।
खैरुल्लापुर गांव की 70 वर्षीय सईदा की मौत होने के बाद गांव के कब्रिस्तान में कब्र खोदने का काम शुरू हुआ। तभी क्षेत्र की एक महिला ने कब्रिस्तान को निजी बताते हुए इसका विरोध किया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस और राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। लेखपाल कुंभकरण ने राजस्व रिकॉर्ड में भूमि का विरोध करने वाली महिला के संबंधी के नाम दर्ज होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही क्षेत्रवासियों ने करीब दो बीघा भूमि में काफी पहले से मुर्दे दफन होने की जानकारी दी। महिला का तर्क था कि वह भूमि को बेचना चाहती है। उसके संबंधियों की सहमति से ही मुर्दे दफन किए जाते रहे हैं। विवादित भूमि पर कई कब्र होने और काफी समय से मुर्दे दफन होने की पुष्टि के बाद पुलिस और राजस्व विभाग ने वृद्ध महिला के शव को वहीं सुपुर्द ए खाक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed