{"_id":"6150b23c8ebc3eb5dc29bc63","slug":"contract-workers-staged-a-protest-took-out-a-rally-nazibabad-news-mrt558032155","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकर्मियों ने दिया धरना, रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदाकर्मियों ने दिया धरना, रैली निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदाकर्मियों ने दिया धरना, रैली निकाली
नजीबाबाद। पॉवर कापोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने न्यूनतम मजदूरी 18000 रुपये करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर साहनपुर बिजलीघर पर धरना दिया। उन्होंने भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल और पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
उप्र पावर कारपोरेशन निविध व संविधा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष अंकित राठी, महामंत्री अनंत कुमार के नेतृत्व में संविदा कर्मियों ने साहनपुर बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पावर कॉरपोरेशन द्वारा गलत नीतियां अपनाई जा रही है। धरनास्थल पर पहुंची भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल को संविदा कर्मियों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में संविदा कर्मियों का न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये करने, कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआई के घोटालों की जांच कराने आदि की मांग की। धरने के बाद संविदा कर्मियों ने साहनपुर में रैली निकाली और पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में नजीबाबाद इकाई के अध्यक्ष अरुण कुमार, उपाध्यक्ष जितेंद्र, परवेंद्र कुमार, महामंत्री रामवतार शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, ज्ञान सिंह, ब्रह्मपाल, विनीत चौहान आदि मौजूद रहे।