फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Contract lineman accused of assaulting woman

संविदा लाइनमैन पर महिला से मारपीट का आरोप

Mon, 21 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Contract lineman accused of assaulting woman
संविदा लाइनमैन पर महिला से मारपीट का आरोप
विज्ञापन

शेरकोट। विद्युत निगम में तैनात संविदाकर्मी ने अपने दो अन्य युवकों के साथ विधवा महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। महिला ने घटना की पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला खुराड़ा निवासी पार्वती पत्नी हरिराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति की कुछ माह पहले निधन हो गया है। जिसका बिल मार्च 2020 तक जमा कर दिया था। लॉकडाउन लगने की वजह से रीडर उसका बिल निकालने नहीं आया। पांच माह बाद भी बिल तो नहीं आया लेकिन लाईन मैन ने उसे 40 हजार रुपये का बिल थमा दिया। उप खंड अधिकारी धामपुर को बिजली बिल सही करने हेतु एक प्रार्थना पत्र दिया। शनिवार शाम छह बजे संविदा लाइन मैन एवं दो अन्य कर्मचारियों के साथ उसके घर में आया। महिला ने सारे कागज दिखाए। लेकिन यह नहीं माने। लाइन काटने लगे। महिला ने मना किया तो लाइन मैन ने महिला से दस हजार रुपये मांगे। विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed