{"_id":"6859a5f0fa4154d2a00dfe38","slug":"contaminated-water-is-coming-into-homes-distressed-villagers-demanded-pure-water-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-152902-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: घरों में आ रहा दूषित पानी, परेशान ग्रामीणों ने मांगा शुद्ध जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: घरों में आ रहा दूषित पानी, परेशान ग्रामीणों ने मांगा शुद्ध जल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला। दूषित पानी की आपूर्ति से भागूवाला के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने जल निगम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। जल निगम का भागूवाला में नलकूप और ओवरहेड टैंक है।
करीब एक सप्ताह से ग्रामीणों को दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण लक्ष्मण सिंह, मो.अफजाल, साजिद अली, बुरहान अंसारी, बृजपाल सिंह का कहना है कि करीब आधा घंटे तक टंकी से दूषित पानी निकलता है और उसके बाद धीरे-धीरे पानी साफ आता है। जल निगम के जेई अहमद अली का कहना है कि नालों के निकट जेसीबी से सफाई कराई गई थी।
उस दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया था। हाल ही में पाइप लाइन ठीक कराई गई थी। जल्द ही पाइप लाइन लीकेज की समस्या का निस्तारण कराकर उपभोक्ताओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।