फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Container collided with the temple

मंदिर से टकराया कंटेनर

Sat, 06 May 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 06 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
हल्दौर में एक तेज रफ्तार कंटेनर हल्दौर-नहटौर मार्ग पर स्थित मां चामुंडा देवी के मंदिर से जा टकराया। धमाके की आबाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे कंटेनर चालक को दबोच लिया। इस हादसे में माता की मूर्ति खंडित होने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब सात बजे टाटा मैजिक वाहनों से लदा एक कंटेनर नहटौर से बिजनौर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रही एक भैंसा-बुग्गी को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार  कंटेनर माता के मंदिर से जा टकराया। मंदिर में मौजूद पुजारी व उसका परिवार ट्रक की चपेट में आने से मामूली बचे। मंदिर की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत है कि माता की मूर्ति सुरक्षित रही। कंटेनर के टकराने की आबाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और चालक को दबोच पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


स्थानीय रईसान निवासी समाजसेवी व धर्मप्रेमी संजीव सुदर्शन ने मंदिर की क्षतिपूर्ति कराने के लिए मुआवजे की मांग को लेकर कंटेनर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने बताया कि चालक ने अपना नाम आशीष कुमार निवासी गांव सुज्जा नवादा जिला कानपुर बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोतवाली देहात में गांव डवासोबाला निवासी रिंकू 23 वर्ष शुक्रवार की रात्रि अपने भाई कोसिन्द्र की ससुराल थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रहमापुर से बाइक से लौट रहा था। जैसे ही कोतवाली मार्ग के सामने पहुंचा तो उसकी टक्कर किसी वाहन से हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। रिंकू के सड़क पर पड़े होने की सूचना   पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । गंभीर रूप से घायल रिंकू को  जिला अस्पताल भेजा । रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक रिंकू  के भाई जयचंद ने घटना की अज्ञात वाहन चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई  है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed