{"_id":"5f06084c8ebc3e63db11a73c","slug":"consumption-increased-in-unlock-sugar-prices-jumped-bijnor-news-mrt4902988113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक में खपत बढ़ी, चीनी के दामों में आया उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक में खपत बढ़ी, चीनी के दामों में आया उछाल
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन को अनलॉक करने के बाद चीनी के बाजार में उछाल आया है। चीनी 225 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गई है। दाम 3325 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गए हैं। चीनी मिलों ने भी नुकसान का हवाला देते हुए पिछले महीने सरकार से चीनी का 3300 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की थी।
केंद्र सरकार ने चीनी के न्यूनतम दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित कर रखे हैं। लॉकडाउन से पहले चीनी का दाम 3300 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा था। लॉकडाउन में चीनी की खपत घटकर 30 प्रतिशत तक ही रह गई। चाय के खोखे, मिठाई की दुकान, बेकरी, आइसक्रीम पार्लर आदि बंद होने से चीनी की कामर्शियल खपत एकदम खत्म हो गई। चीनी की खपत कम होने से चीनी मिलों को चीनी बेचना भी भारी रहा। चीनी के दाम न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए। चीनी मिलों ने चीनी का न्यूनतम दाम 3300 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। जून में लॉकडाउन को सरकार ने थोड़ा थोड़ा करके खोलना शुरू किया। बाजार खुले तो दुकानों पर बिक्री भी शुरू हुई। चीनी की खपत बढ़ी। बाजार में दामों में भी इजाफा हुआ है। चीनी के दाम अब बढ़कर 3325 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गए हैं। अगर सरकार चीनी का न्यूनतम दाम 3300 रुपये प्रति क्विंटल कर देती है तो मूल्य और बढ़ेगा।
चीनी मिल चीनी
धामपुर 25.40
स्योहारा 24.39
बिलाई 18.10
बहादरपुर 14.81
बरकातपुर 15.90
बुंदकी 14.50
चांदपुर 7.44
बिजनौर 4.40
नजीबाबाद 6.22
नोट : चीनी के आंकड़े लाख क्विंटल में हैं।
दामों में और इजाफा करे सरकार
बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह का कहना है कि चीनी के दामों में थोड़ा इजाफा होने से राहत मिली है। लेकिन अब भी चीनी मिलें नुकसान में हैं। सरकार को चीनी के दामों में थोड़ा और इजाफा करना चाहिए।