फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of wildlife corridors on the four-lane road has stopped.

Bijnor News: फोरलेन पर वन्य जीव गलियारों का निर्माण कार्य रुका

Thu, 25 Jun 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Construction of wildlife corridors on the four-lane road has stopped.
नजीबाबाद। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग पर वन्य जीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए बनाए जा रहे वन्य जीव गलियारों का काम मिट्टी नहीं मिलने से रुका हुआ है। हाईवे अथॉरिटी को ढाई लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी की जरूरत है। मिट्टी उपलब्ध पर वन्य जीव गलियारों का शेष निर्माण कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन

काशीपुर- हरिद्वार फोरलेन मार्ग नजीबाबाद से होकर गुजरता है। नजीबाबाद से करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करते ही उत्तराखंड के गेंडीखाता, चिड़ियापुर, हरिद्वार का वन्य जीव बाहुल्य क्षेत्र शुरू होता है। वन इलाके में हाथी और अन्य जीवों की आवाजाही के लिए फोरलेन हाईवे पर सात अंडरपास बनाए जाने हैं, जिनमें चार एलिफेंट अंडरपास हैं।
विज्ञापन

हाईवे अथॉरिटी ने वन्य जीव गलियारों के स्ट्रक्चर बनाने के साथ करीब 75 फीसदी काम पूरा कर लिया है। नजीबाबाद और हरिद्वार के बीच चार वन्य जीव गलियारे बनाए जा रहे हैं। चिड़ियापुर रेंज और अंजनी चौक (तिरछा पुल) क्षेत्र में एक-एक वन्य जीव गलियारे और रसियाबड़ रेंज में दो वन्य जीव गलियारे बनाए जा रहे हैं। चंडीचौक हरिद्वार से नजीबाबाद दिशा में किलोमीटर चार पर स्थित अंजनी चौक (तिरछा पुल) क्षेत्र में एक वन्य जीव गलियारा और रसियाबड़ रेंज के दो वन्य जीव गलियारे बनाने का काम लगभग 80 से 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर चिड़ियापुर क्षेत्र में किलोमीटर 26 से 27 तक वन्य जीवों के आवागमन लिए बनाए जा रहे वन्य जीव गलियारे अंडरपास का स्ट्रक्चर भी एनएचएआई ने तैयार कर लिया है। सभी वन्य जीव गलियारों का काम मिट्टी उपलब्ध न होने से रुका हुआ है। एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर अमित शर्मा ने बताया कि वन्य जीव गलियारों के अंतिम दौर के निर्माण काम के लिए करीब ढाई लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी की जरूरत है। मिट्टी के लिए प्रशासन से अनुमति ली जा रही है।

अमित शर्मा ने बताया कि मिट्टी मिलते ही करीब तीन माह के भीतर सभी वन्य जीव गलियारों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। तीन बड़े और तीन छोटे वन्य जीव गलियारों का स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल एनएचएआई ने वन्य जीव गलियारा क्षेत्र से वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए व्यवस्था जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed