{"_id":"68cc509208cbc801fb0ef40d","slug":"construction-of-the-hospital-building-is-complete-departments-will-be-ready-bijnor-news-c-27-1-bij1027-160479-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हॉस्पिटल के भवन का निर्माण पूरा, तैयार होंगे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हॉस्पिटल के भवन का निर्माण पूरा, तैयार होंगे विभाग
Fri, 19 Sep 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला संयुक्त चिकित्सालय में 200 बेड का भवन तैयार हो रहा है। इस भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। फिनिशिंग सहित अन्य कार्य चल रहे हैं। अब इस भवन में जल्द ही विभाग तैयार होंगे। जहां, मरीजों के इलाज और भर्ती की सुविधा रहेगी। एनएमएस के मानक पूरे करने के लिए मेडिकल कॉलेज में 500 बेड जरूरी हैं। लेकिन, बिजनौर मेडिकल अस्पताल में 300 बेड पूरे हो गए। जिसके चलते 200 बेड का भवन तैयार हो रहा है। निर्माण कार्य तो पूरा हो गया है। अभी लिफ्ट का कार्य चल रहा है। इसके अलावा छठे तल पर भी फिनिशिंग कार्य हो रहा है। संपूर्ण कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही प्रत्येक तल पर विभाग बनाने की तैयारी हो गई है। इसके लिए भवन में उपलब्ध होने वाली सर्विस डायरेक्टरी का बोर्ड लगा दिया गया है।
भूतल पर रहेगा रेडियोलॉजी विभाग : मेडिकल अस्पताल में बन रहे 200 बेड के भवन में भूतल पर आपातकालीन, ओपीडी एवं आईपीडी पंजीकरण काउंटर, रेडियोलॉजी विभाग रहेगा। इसके अलावा लेक्चर थियेक्टर, सेंट्रल कैंटीन की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा प्रथम तल पर सभी विभागों की ओपीडी, प्रदर्शन कक्ष की सुविधा की गई है।