{"_id":"63e3b36d2a017428910291e1","slug":"construction-of-temporary-bridge-on-kho-river-will-start-from-today-bijnor-news-c-14-1-108985-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर - खो नदी पर आज से शुरू होगा अस्थायी पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर - खो नदी पर आज से शुरू होगा अस्थायी पुल का निर्माण
Wed, 08 Feb 2023 08:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
- संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर शिवभक्तों की राह को आसान बनाने के लिए आज से नंदगांव-नाथाडोई के पास से गुजर रही खो नदी को पार करने को अस्थायी तौर पर लकड़ी के पुल का निर्माण शुरू होगा। ग्रामीण पिछले कई दशकों से आपस में चंदा एकत्र कर पुल का निर्माण करते आ रहे हैं। इस पुल के बनने से शिवभक्तों का 15 से 20 किमी लंबाई का रास्ता कम हो जाता है।
पुल का निर्माण करने में करीब 50 हजार से एक लाख रुपये तक का खर्च आता है। ब्लाॅक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान का कहना है कि पुल के निर्माण में विकास विभाग के अधिकारियों से भी सहयोग मांगा गया है। क्षेत्र के मदन सिंह, गोपाल सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से नंदगांव के पास खो नदी पर पुल का निर्माण किया जाता है। जैसे ही ही महाशिव रात्रि का पर्व संपन्न होता है, तो उसे खत्म कर दिया जाता है। नीरज प्रताप सिंह, नवीन कुमार का कहना है कि इस पुल की लंबाई करीब 150 मीटर और चौड़ाई चार मीटर होती है। केवल इस पुल से पैदल या फिर दुपहिया वाहन से ही शिवभक्त आवाजाही कर सकते है। लोगो का कहना है कि यदि शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर धामपुर से होकर अफजलगढ़, जसपुर, ठाकुरद्वारा आदि स्थानों के लिए जाता है तो उसे करीब 60 से 70 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। जबकि नगीना से सीधे नंदागांव-नाथाडोई से इस अस्थायी पुल से गुजरने पर करीब 15 से 20 किलोमीटर की दूरी को कम हो जाती है।