फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of temporary bridge on Kho river started in Dhampur

बिजनौर: धामपुर - खो नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण शुरू

Thu, 09 Feb 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 09 Feb 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Construction of temporary bridge on Kho river started in Dhampur
- 150 मीटर लंबा और चार मीटर चौड़ाई का पुल बनेगा, 20 मजदूर कार्य में जुटे
विज्ञापन

- इस पुल से जसपुर आदि क्षेत्रों के कांवड़ियों की 20 किलोमीटर दूरी हो जाती है कम
फोटो सात
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। क्षेत्र के लोगों ने नंदगांव नाथाडोई के निकट शिवभक्तों की राह को आसान करने के लिए खो नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण करना शुरू कर दिया है। पुल का निर्माण तीन दिन में पूरा हो जाएगा। ब्लाॅक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने प्रधानों और ग्रामीणों को कांवड़ मार्ग को सही रखने और रात्रि के दौरान प्रकाश की व्यवस्था को बनाने का दायित्व सौंपा है।
गौरतलब है कि क्षेत्र के लोगों की ओर से चंदा एकत्र कर सालों से खो नदी पर लकड़ी के अस्थायी पुल का निर्माण किया जाता है। इस पुल का निर्माण होने से शिवभक्तों की करीब 15 से 20 किमी की दूरी कम हो जाती है। यदि उन्हें नगीना से धामपुर होते हुए उत्तराखंड के जसपुर आदि क्षेत्रों में जाना होता है तो 60 से 70 किमी दूरी तय करनी पड़ती है। यह पुल चालू हो जाता है तो 20 किमी दूरी कम हो जाती है। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार से पुल का निर्माण शुरू हो गया है। तीन दिन में पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। पुल के निर्माण के लिए 20-25 मजदूरों को लगाया गया है।
विज्ञापन

150 मीटर लंबा और चार मीटर चौड़ाई का पुल बनेगा। जिससे शिवभक्त आराम के साथ कांवड़ को लेकर गुजर सकेंगे। पुल को हर साल अनुभवी मजदूरों से इंजीनियरों की देखरेख में बनवाया जाता है। करनावाला गांव से मंधौरा गांव की सीमा तक के मार्ग की ठीक करने और प्रकाश की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी करनावाला के प्रधान लेखराज सिंह, मंधौरा गांव से नंदगांव नाथाडोई सीमा तक के मार्ग और पथ प्रकाश की जिम्मेदारी इन दोनों पंचायतों के प्रधान राजेश कुमार व पवन कुमार सिंह को सौपी है। इस मौके पर एडीओ पंचायत अनिल कुमार, सचिव हिमांशु चौहान, नसीम अहमद, भूपेंद्र सिंह, नवीन कुमार, पंकज कुमार, खेम सिंह, रविंद्र सिंह, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------
ब्लाक प्रमुुख ने दिया 11 हजार का सहयोग
ग्रामीणों ने बताया कि इस मौके पर पुल के निर्माण में सहयोग करने को ब्लाक प्रमुख से 11 हजार, एसओ शेरकोट व सचिव नसीम अहमद ने पांच पांच हजार रूपए दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed