फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of road stuck in coconut scandal hangs in balance

अधर में लटका है नारियल कांड में फंसी सड़क का निर्माण

Wed, 09 Mar 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Construction of road stuck in coconut scandal hangs in balance
बिजनौर के कस्बा झालू के पास नहर पटरी पर अधूरा पड़ा सड़क निर्माण। - फोटो : BIJNOR
अधर में लटका है नारियल कांड में फंसी सड़क का निर्माण
विज्ञापन

बिजनौर। नारियल कांड में फंसी नहर पटरी सड़क का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। मौसम भी गर्म हो चला है लेकिन सड़क अधर में लटकी हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नारियल टूटने की बजाय सड़क टूट जाने का मामला इतना पेचीदा हो गया है कि सड़क का निर्माण ही अधर में लटक गया। जांच के लिए बनाई गईं तीन कमेटियां अभी तक अपनी जांच पूरी नहीं कर सकीं हैं। नमूनों की लैब से रिपोर्ट भी नहीं आई है जिससे सड़क का निर्माण फिर से शुरू नहीं हो सका है। सड़क पर पत्थर पड़े हुए हैं, जिनसे गुजरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि झालू से लेकर खेड़ा गांव तक नहर पटरी पर निर्माण चालू हुआ था और सात सौ मीटर लंबी सड़क बना ली गई। पिछले साल दो दिसंबर को सदर विधायक सूचि मौसम चौधरी इस सड़क उद्घाटन करने के लिए पहुंची। उन्होंने नारियल फोड़ने की कोशिश की तो सड़क उखड़ गई जबकि नारियल नहीं टूट पाया। यह मामला इतना उछला की तीन जांच कमेटियां बन गईं। इतना ही नहीं इस सड़क को लेकर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता और सहायक अभियंता को निलंबन झेलना पड़ा। सड़क जांच में फंसी तो निर्माण अधर में लटक गया था। तब से लेकर अब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमूनों की जांच रिपोर्ट का आना बाकी
जांच कमेटी ने सड़क निर्माण में लगी सामग्री का नमूना लेकर जांच के लिए लैब में भेजा था। तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक नमूनों की रिपोर्ट नहीं आई है। जिसके चलते दो सदस्यीय विभागीय जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार नहीं कर सकी। जांच कमेटी को अपनी रिपोर्ट तैयार कर मुख्य अभियंता को प्रस्तुत करनी थी।
वर्जन
- सड़क को बनाए जाने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। पत्थर डाल दिया गया है। मिट्टी का काम पूरा हो चुका है। 11-12 मार्च से सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा। - सुशील कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग

- सड़क के निर्माण में लगी सामग्री के नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित की जाएगी। - कौशल रमन, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed