फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of community toilets and panchayat houses will be investigated

सामुदायिक शौचालय और पंचायत घर निर्माण की होगी जांच

Thu, 07 Jan 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Construction of community toilets and panchayat houses will be investigated
नजीबाबाद के मुबारकपुर में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय, पंचायत घर, स्कूल भवन आदि की निर्माण संबंधी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद नवनिर्मित परिसंपत्तियों को सार्वजनिक प्रयोग के लिए सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

मुरादनगर में श्मशान गलियारा गिरने के बाद शासन ने निर्माण संबंधी कार्यों की गुणवत्ता की टीम गठित कर जांच कराने का निर्णय लिया है। नजीबाबाद ब्लॉक में हाल ही में बनाए जा रहे सामुदायिक शौचालयों और पंचायत घर भवन निर्माण की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। आयुक्त मनरेगा ग्रामीण विकास उत्तर प्रदेश योगेश कुमार ने ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन और नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय और पंचायत घर निर्माण की लोनिवि अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच कमेटी में विभिन्न विभागों के अभियंता निर्माण कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद नवनिर्मित परिसंपत्तियों को सार्वजनिक प्रयोग के लिए सौंपा जाएगा। एडीओ आईएसबी रूपचंद और एडीओ पंचायत ऋषि कुमार ने इस आशय के निर्देश ब्लॉक को शासन से मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन

आनन-फानन में शुरू हुए निर्माण
नजीबाबाद। ग्राम पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने से कुछ महीने पहले ही क्षेत्र की 131 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर और सामुदायिक शौचालय निर्माण शुरू हुआ है। पंचायत कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व निर्माण कार्य की लाखों की बंदरबांट करने के उद्देश्य से टेंडर सूचनाएं प्रकाशित कराने में भी अनियमितताएं बरती गईं। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद कई ग्राम पंचायतों में पंचायत सेक्रेट्रियों ने निर्माण संबंधी टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई। सामुदायिक शौचालय और पंचायत घर निर्माण एडीओ पंचायत ऋषि कुमार की देखरेख में चल रहा है। कई पंचायतों में गुणवत्ता को लेकर शिकायतें उठ रही हैं लेकिन ब्लॉक की ओर से निर्माण संबंधी मानकों की गंभीरता से जांच नहीं कराई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों की धनराशि जारी, फिर भी मानकों में कोताही
नजीबाबाद। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में नए पंचायत घर 21 लाख रुपए की लागत से और सामुदायिक शौचालय चार लाख रुपए से 7.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित कराए जा रहे हैं। मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य न होने की लगातार ग्राम पंचायतों से आवाजें उठ रहीं हैं। सामुदायिक शौचालय निर्माण के बाद उसकी रंगाई, पुताई को आकर्षक बनाकर ब्लॉक और ठेकेदार द्वारा निर्माण संबंधी मानकों की गुणवत्ता पर पर्दा डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed