फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of approach road of Balawali bridge started.

Bijnor News: बालावाली पुल के पहुंच मार्ग का निर्माण कराया गया चालू

Sun, 07 Jan 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 07 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Construction of approach road of Balawali bridge started.
बालावाली में गंगा पुल के पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य के लिए खुदाई करती जेसीबी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बालावाली में गंगा नदी पर बनाए गए पुल को पहुंच मार्ग से जोड़ने के लिए काम चालू कर दिया गया है। दरअसल 730 मीटर लंबा पहुंच मार्ग बनाया जाना था, जमीन अधिग्रहण का मसला होने की वजह से निर्माण अभी तक लटका हुआ था। पहुंच मार्ग का निर्माण 31 मार्च तक पूरा करते हुए पुल को पक्की सड़क से जोड़ दिया जाएगा। हालांकि अभी पथरीले मार्ग से ट्रैफिक गुजर रहा है।
शुक्रवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण के लिए काम चालू कराया गया। फिलहाल पुरानी सड़क के चौड़ीकरण को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। बता दें कि बालावाली तक सात मीटर चौड़ी सड़क सालों पहले बना ली गई थी लेकिन पुल को सड़क से जोड़ने के लिए केवल 730 मीटर लंबे पहुंच मार्ग का निर्माण होना बाकी था। हालांकि नए पुल से यातायात चल रहा है। मगर वाहनों को कच्चे मार्ग से होकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन



- 62 करोड़ से हुआ है पुल का निर्माण
बालावाली में पुराने रेल पुल से वाहन गुजरते थे। मगर इस पुल की मियाद पूरी होने के कारण बालावाली में नया सड़क पुल तैयार किया गया। शुरुआत में इसकी लागत 42 करोड़ रुपया आंकी गई थी, मगर बाद में लागत बढ़कर 62 करोड़ रुपया हो गई। बढ़ी हुए बजट से पुल के गंगा में गाइड बंध और पहुंच मार्च बनाया जाना था। गाइड बंध भी बनकर तैयार हो गए हैं। पहुंच मार्ग के लिए मिट्टी डालकर कच्ची सड़क बना दी गई। जिस पर तारकोल की पक्की सड़क बनना बाकी रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




- 60 किमी की दूरी हुई है कम

फिलहाल सहारनपुर की ओर से मुरादाबाद जाने वाला ट्रैफिक मुजफ्फरनगर से बिजनौर बैराज या हरिद्वार से होकर बिजनौर में प्रवेश करता है। अब बालावाली पुल चालू होने से यह यातायात सहारनपुर से लक्सर होते हुए सीधे बिजनौर की सीमा में प्रवेश करेगा। जिसे हरिद्वार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पुल चालू होने से 60 किमी की दूरी कम हो जाएगी। वहीं हरिद्वार में वाहनों का दबाव भी कम हो जाएगा।





वर्जन : बालावाली पुल के पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए काम चालू कर दिया गया है। पुल के दोनों ओर पक्की सड़क बनाई जानी है जोकि 31 मार्च तक निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। - शादाब राव खान, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

बालावाली में गंगा पुल के पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य के लिए खुदाई करती जेसीबी।

बालावाली में गंगा पुल के पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य के लिए खुदाई करती जेसीबी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed