फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction in the balance due to lack of budget

बजट के अभाव में अधर में निर्माण

Mon, 04 Nov 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Construction in the balance due to lack of budget
बजट के अभाव में अधर में निर्माण
विज्ञापन

गजरौला शिव। गजरौला अचपल में बन रहे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य बजट के अभाव में अधर में लटका है। ठेकेदार 70 लाख रुपये से अधिक का कार्य करा चुका है। अब बजट नहीं होने के कारण पांच महीने से कॉलेज का निर्माण रोक दिया गया है।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत गजरौला अचपल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेज निर्माण के लिए 4 करोड़ 61 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसकी पहली किश्त विभाग द्वारा जारी कर दी गई थी। किश्त मिलते ही नवंबर 2018 में कॉलेज का निर्माण शुरू करा दिया गया था। पहली किश्त का पैसा समाप्त होने से पहले ही शासन को दूसरी किश्त की डिमांड भेजी गई है। जो अभी तक नहीं मिल पाई है। ठेकेदार ने बताया कि कॉलेज का निर्माण कार्य नवंबर 2018 में शुरू कराया गया था। पहली किश्त के रूप में शासन से मात्र 38 लाख का ही भुगतान किया गया है। जबकि पैसा न मिलने के कारण पांच माह से निर्माण कार्य बंद है। अब तक कॉलेज में 70 लाख से अधिक का कार्य कराया जा चुका है। प्रोजेक्ट मैनेजर मथन सिंह के अनुसार शासन को डिमांड भेजी गई है। जैसे ही पैसा मिल जाएगा निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed