फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Constable suspended for doing obscene act with girl in public

सरेआम युवती से अश्लील हरकत करने पर सिपाही निलंबित

Mon, 15 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Constable suspended for doing obscene act with girl in public
सरेआम युवती से अश्लील हरकत करने पर सिपाही निलंबित
विज्ञापन

बिजनौर। रोडवेज बस स्टैंड पर सरेआम युवती से अश्लील हरकत और छेड़खानी करना सिपाही को भारी पड़ गया। सिपाही को निलंबित करते हुए मामले की जांच एएसपी सिटी को सौंपी गई है। दरअसल यात्रियों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

रविवार को एसपी दिनेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सतेंद्र कुमार निलंबित कर दिया। शुरुआती जांच में पाया गया कि सिपाही की ड्यूटी क्यूआरटी पर लगी हुई थी, जो गैरहाजिर होकर रोडवेज बस स्टैंड पहुंच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई। जिसमें सिपाही के पास एक युवती खड़ी हुई है, कुछ देर बात करने के बाद सिपाही युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगता है। उधर रोडवेज बस स्टैंड मौजूद कुछ यात्रियों ने यह वीडियो बना ली। वीडियो बनाने के बाद यात्रियों ने सिपाही को उसकी हरकत भी दिखाई। यात्रियों ने हंगामा किया तो सिपाही ने बस स्टैंड से दौड़ लगा दी। मामले में सिपाही को निलंबित करते हुए एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह को जांच सौंपी गई है। एसपी दिनेश कुमार ने निलंबित किए जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed