{"_id":"665656fdc9560242080cf234","slug":"consent-period-ends-65-ssos-posted-on-contract-will-be-removed-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-111950-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सहमति अवधि खत्म, संविदा पर तैनात 65 एसएसओ हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सहमति अवधि खत्म, संविदा पर तैनात 65 एसएसओ हटेंगे
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के आदेशों के तहत चल रही प्रक्रिया
- संविदा कर्मियों को हटाकर नियुक्त किए जाएंगे सेना के सेवानिवृत्त जवान
- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के आदेशों के तहत सहमति अवधि के पूरा होने पर धामपुर सर्किल के 46 बिजलीघरों पर तैनात 65 एसएसओ को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनके स्थान पर सेवानिवृत्त सैनिकों कोनियुक्त किया जाएगा। उधर, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विद्युत निगम धामपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता एसएन प्रसाद में बताया कि निगम की ओर से सर्किल के 46 बिजलीघरों पर संविदा पर एसएसओ नियुक्त किए गए थे। इनकी अवधि खत्म हो गई है। इस कारण इन संविदा कर्मचारियों को बिजलीघरों से हटा कर इनके स्थान सेवानिवृत्त सैनिकों को रखा जाएगा। प्रक्रिया शुरू हो गई है।
बनाया जाएगा लाइनमैन
बताया कि सर्किल के इन बिजलीघरों पर करीब 65 संविदा कर्मचारी बतौर एसएसओ है। यह कार्रवाई विद्युत पावर कारपोरेशन लखनऊ के चेयरमैन के आदेश पर हो रहा है। यह एग्रीमेंट करीब चार साल तक का हुआ था, जो अब पूरा हो रहा है। बताया कि इन लोगों को लाइनमैन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
सेवा खत्म करना अन्याय
इस मामले को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें संविदा कर्मियों ने इसे अपने साथ अन्याय बता आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि वे इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।अध्यक्ष सुनील कुमार आदि का कहना है कि वह 10-12 साल से नौकरी कर रहे है। उनकी सेवा खत्म करने के बाद वह क्या करेंगे। निगम अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।