फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress's visit filled the district workers with enthusiasm

Bijnor News: कांग्रेस की यात्रा ने जनपद के कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Tue, 26 Dec 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Congress's visit filled the district workers with enthusiasm
- राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कांग्रेस की यूपी जोड़ो रथ यात्रा ने जनपद में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है। एक ओर जहां कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा को जनपद में अच्छा समर्थन मिला है, वहीं कई पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों ने कांग्रेस में शामिल होकर उसकी सदस्यता ग्रहण की है।
तापमान कम होने से मौसम जरूर ठंडा हो रहा है, लेकिन लोकसभा चुनाव नजदीक आने के कारण राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। हर राजनीतिक दल ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। राजनीतिक लोगों भी चुनाव तैयारी में जुट गए। राजनीतिक पार्टी भी अपनी खोई जमीन को पाने के लिए रैली व सभाएं और यात्रा आदि कार्यक्रम करने लगे हैं। जनपद में लंबे समय से कांग्रेस मूर्छित अवस्था में थी।
विज्ञापन

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा सहारनपुर से शुरू हुई और 22 दिसंबर को बिजनौर जनपद में पहुंची थी। देर शाम आई यात्रा का स्वागत करने को कार्यकर्ताओं की अच्छी भीड़ रही। कांग्रेस की यात्रा 23 व 24 दिसंबर को जनपद में रही। यात्रा का कांग्रेसियों पर असर दिखाई दिया। बिजनौर के साथ झालू, नहटौर, नुरपूर में यात्रा का अच्छा स्वागत हुआ और लोगों का समर्थन काफी मिला। कांग्रेस की यात्रा के दौरान एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष नजाकत अली कंभौर वाले अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। वहीं सपा नेत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश भुइयार करीब ढाई सौ महिलाओं व समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी ने बताया कि यूपी जोड़ो रथ यात्रा का जनपद में पार्टी जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान की अगुवाई में जगह जगह फूलों से स्वागत हुआ। उन्होंने बताया कि झालू की सभा बड़ी सफल रही है। नहटौर, बेगराजपुर में हर जाति के लोगों ने यात्रा व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अजय राय का स्वागत किया और उन्हें समर्थन दिया।

- कांग्रेस के जिला प्रभारियों ने डाला था बिजनौर में डेरा
कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा करने में लगी है। इसी के लिए प्रदेश में यूपी जोड़ो रथ यात्रा का शुरू की गई। जनपद में यात्रा की सफलता के लिए पार्टी के प्रदेश महासचिव/जिला प्रभारी बिजनौर तुककीमल खटीक एवं प्रदेश सचिव, जिला प्रभारी बिजनौर विशाल वशिष्ठ ने कई दिन से जिले में डेरा डाल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed