महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा
अफजलगढ़। महंगाई तथा कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में पदयात्रा निकाली।
सोमवार को पार्टी नेताओं के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता लोनिवि के बंगले पर एकत्र हुए तथा वहां से ब्लाक अध्यक्ष इस्माइल तुर्क तथा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू हुई जो मुख्य मार्ग से होकर मोहल्ला किला, गौहरअली खां, चिरंजीलाल, मियांजीमौखा नेजोसराय तथा नायक सराय से बस स्टैंड होती हुई वापस निरीक्षण भवन पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ता भाजपा गद्दी छोड़ो तथा कृषि कानून वापस लेने के लिए नारे लगाते चल रहे थे। इस अवसर पर पदयात्रा में हाजी मोहम्मद एहसान, अवनीश कुमार, प्रदीप ठाकुर, विजयपाल सिंह, अब्दुल हाफिज, मोहम्मद असगर, लड्डन अली, हाजी मोहम्मद आदिल, चंद्रपाल सिंह, अक्षय कुमार, मोहम्मद सलाम आदि सहित मौजूद रहे। संवाद