फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress will not let the voice of farmers be suppressed: Aditya Singh

किसानों की आवाज दबने नहीं देगी कांग्रेस : आदित्य सिंह

Sat, 31 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress will not let the voice of farmers be suppressed: Aditya Singh
किसानों की आवाज दबने नहीं देगी कांग्रेस : आदित्य सिंह
विज्ञापन

धामपुर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर आदित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसानों की आवाज को किसी भी हालत में दबने नहीं देंगी। कांग्रेस ने सदैव समाज के कमजोर वर्ग, किसान, मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लाठी डंडों और गोलियों के बल पर किसानों से आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। पर ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। किसानों के साथ कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रही है।

धामपुर में वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा को उनकी कथनी और करनी ही लेकर डूब जाएगी। उन्होंने पिछले चुनाव में जनता से जो वायदे और दावे किए थे। सत्ता में आने के बाद कूड़े के ढेर में फेंक दिया है। जनता ने उन्हें याद दिलाने का प्रयास किया है तो उन पर पुलिस से लाठी चार्ज कराकर दमन करने का काम किया है। सरकार किसानों को उनका 14 दिन में न तो गन्ना मूल्य भुगतान दिला पाई है और न ही ब्याज सहित भुगतान करा पाई है। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस पार्टी का साथ देकर हिंदू मुसलिम की खाई खोद कर सत्ता में आने वाली भाजपा को रोकने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed