फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   "Congress, the SP also sinking ship will sink '

‘कांग्रेस के डूबते जहाज में सपा भी डूब जाएगी’

Mon, 30 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 30 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बसपा सर्व समाज का काम करने वाली पार्टी है। समता मूलक समाज की स्थापना करना पार्टी का मिशन है। उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। 
विज्ञापन

जेवीएम इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा में कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लोगों से अच्छे दिन आने का वादा किया था, जो आज तक नहीं आए। सपा की सरकार में गुंडाराज, अवैध कब्जे, रेप आदि की  वारदातों से जनता में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। कमजोर ही गठबंधन का  सहारा लेता है। कांग्रेस डूबता जहाज है। कांग्रेस के जहाज में सपा भी डूब जाएगी। राज्यसभा सांसद वीर सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों की सरकार में पांच जिलों में ही विकास और नौकरी लगी है। बाकी प्रदेश को निराशा ही हाथ लगी है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है। बसपा की सरकार में किसानों को लाभ मिलता है। उन्हें गन्ना भुगतान के लिए धरना-प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं पड़ती है।  जनसभा को विधायक मोहम्मद गाजी, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार,  पूर्व  जिलाध्यक्ष राजेंद्र     सिंह, अख्तर जलील, डॉ दानिश कमाल आदि नेताओं ने संबोधित किया।  सभा में अतर सिंह राव, लोकमन सिंह, सुबोध पाराशर, कल्पना सिंह, जिलाध्यक्ष दीपक कुुमार , बलजीत सिंह, रोताश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं किरतपुर में भी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आरके गार्डन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। नगीना के प्रत्याशी वीपी सिंह, मुख्य मंडल कोर्डिनेटर डा. पुरुषोत्तम सिंह, जिलाध्यक्ष दीपक कुमार आदि लोग मौजूद रहे। सभा के दौरान महबूब अली भट्टे व बिजनौर नगर पालिका के सभासद जुल्फिकार बेग उर्फ बेबी बसपा में शामिल हो गए। डेढ़ साल पहले बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। जुल्फिकार उर्फ बेबी सपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed