फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress protected minority interests: Anees Vishal

कांग्रेस ने की अल्पसंख्यक हितों की रक्षा: अनीस विशाल

Thu, 23 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Congress protected minority interests: Anees Vishal
नजीबाबाद में प्रेस कॉंफ्रेस करते कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन अनीस विशाल। - फोटो : NAZIBABAD
कांग्रेस ने की अल्पसंख्यक हितों की रक्षा: अनीस विशाल
विज्ञापन

नजीबाबाद। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने सरकारी विभागों में अल्पसंख्यकों की भागीदारी घटने पर चिंता व्यक्त की। समाजवादी पार्टी पर मुस्लिमों के अधिकारों को अनदेखा कर उन्हें वोट की राजनीति में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने 16 सूत्रीय संकल्प पत्र वितरण अभियान 24 सितंबर से शुरू करने की भी जानकारी दी।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला चेयरमैन अनीस विशाल और कोआर्डिनेटर इकबाल कुरैशी ने सरकारी विभागों में मुस्लिमों की भागीदारी घटने के लिए मुस्लिमों के वोट की राजनीति करने वालों को जिम्मेदार ठहराया। वाहिद नगर में अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन अनीस विशाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश के विकास और सांप्रदायिक सद्भाव की जो नींव रखी थी, विभिन्न राजनीतिक दल उन्हें कायम नहीं रख सके। उन्होंने सपा पर मुस्लिम वोटों की राजनीति करने तथा मुस्लिमों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कोआर्डिनेटर इकबाल कुरैशी ने 16 सूत्रीय संकल्प पत्र वितरित करने का अभियान 24 सितंबर से शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर, एक अक्तूबर, आठ अक्तूबर और 15 अक्तूबर को जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस 16 सूत्रीय संकल्प पत्र बांटकर मुस्लिमों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अनीस विशाल अंसारी ने नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र से डा.इलियास, नगीना से अनवारूल अजीज, बढ़ापुर से रियासत अंसारी, धामपुर से अरमान सैफी, नहटौर से इंजिमामुल हक, बिजनौर से अनीस अहमद, चांदपुर से शमशाद अली, नूरपुर से आसिफ कुरैशी को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जाने की जानकारी दी। इस अवसर पर मो.जावेद, शहबाज अख्तर, नाजिम बेग, मो.इमरान, मो.शब्बीर, मो.अहमद, मो.आजम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed