फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress is a party that believes in constitutional values: Rawat

कांग्रेस संविधान मूल्यों को मानने वाली पार्टी : रावत

Sun, 22 Jun 2025 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 22 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Congress is a party that believes in constitutional values: Rawat
कादराबाद के गांव रसूलाबाद में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पहुंचने पर उन्हे गणेश
कादराबाद (बिजनौर)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा नेहरू, गांधी और भारतीय संविधान के मूल्यों को मानने वाली पार्टी रही है। आज पूरे देश में कांग्रेस के दो प्रमुख नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनता के मुद्दों पर सीधी लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने पुत्र अनंत रावत के साथ कांग्रेस जिला सचिव गुरविंदर सिंह के घर ग्राम रसूलाबाद पहुंचे। उन्होंने जिला सचिव और उनकी पत्नी रूपनंद कौर को विवाह की बधाई दी। गुरविंदर सिंह के अनुसार छह अप्रैल 2025 को उनका विवाह हुआ था।व्यस्त होने के कारण पूर्व मुख्य मंत्री विवाह में शामिल नहीं हो पाए थे। जिसके बाद रविवार को उनके निवास पर पहुंचे। गुरविंदर सिंह वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी उन्होंने कई बार मधुर मुलाकात की थी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पति रईस अहमद, अतुल अग्रवाल, श्यामलाल, विपिन यादव, तोता राम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, नगर स्थित अब्दुल सलाम पेट्रोल पंप पर पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व चेयरमैन अब्दुल सलाम व समाजसेवी शेख मोहम्मद जैद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed