फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress celebrated unemployed day

कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस मनाया

Fri, 18 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Congress celebrated unemployed day
नगीना में पकोड़े तलकर बेरोजगारी दिवस मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस मनाया
विज्ञापन

नगीना। देश व प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस के जिला सचिव रोहित कुमार रवि के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला लाल सराय में बेरोजगार शिक्षित युवाओं के साथ पकोड़े तल कर राज्य सरकार से युवाओं को उनकी शिक्षा के अनुसार रोजगार देने की मांग की। रोहित रवि ने कहा कि एक तरफ तो सरकार ने हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी परंतु उसके विपरीत 14 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए। ऊपर से सरकार द्वारा लाया जा रहा यह पांच वर्ष तक संविदा का नियम नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अभिशाप है। पूर्व विधायक सतीश गौतम ने कहा की नौकरी कर रहे 50 वर्ष की उम्र से अधिक के लोगों को रिटायर करने का नियम (वीआरएस) लाकर सरकार ने बेरोजगारी को और बढ़ाने का काम किया है। इस दौरान शीशराम, सुगम प्रधान, सूरज सिंह, पवन सिंह, लोकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed