फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress candidate Zeenat Parveen created history in Chandpur

Bijnor News: चांदपुर - चांदपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जीनत परवीन ने रचा इतिहास

Sun, 14 May 2023 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 14 May 2023 03:14 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate Zeenat Parveen created history in Chandpur
- भाजपा प्रत्याशी को 9879 मतों से किया पराजित
विज्ञापन

- नगरपालिका परिषद चांदपुर में पहली बार बना कांग्रेस प्रत्याशी चेयरमैन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। नगरपालिका परिषद चांदपुर के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी जीनत परवीन ने भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार गुप्ता रॉकी को 9879 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। चांदपुर नगरपालिका परिषद में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी चेयरमैन बना है।
शनिवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर में नगरपालिका परिषद के लिए हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी जीनत पठान ने भाजपा प्रत्याशी को मतों से पराजित कर जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी जीनत परवीन को 21524 वोट मिले। जबकि कुल पड़े 24 डाक मतपत्र में से कांग्रेस को वोट 10 मिले। जिससे उनके मतों की संख्या 21534 हो गई।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार गुप्ता को 11646 वोट व 09 डाक मतपत्र मिलकर 11655 वोट मिले। राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी मोहम्मद अरशद को डाक मतपत्र सहित कुल 5499 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी हाजी नफीस को एक डाक मतपत्र के साथ कुल 1942 वोट मिले। सपा प्रत्याशी नाजिम खान को दो डाक मतपत्र के साथ 494 वोट मिले। 04 मई को नगरपालिका परिषद चांदपुर के लिए हुए मतदान में कुल 73008 मतों में से कुल 43685 वोट डाले गए थे। जिसमें से 1655 वोट निरस्त हो गए जबकि 60 लोगों ने नोटा को वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी जीनत परवीन को 6933, भाजपा के विकास कुमार गुप्ता को 3270, रालोद के मोहम्मद अरशद को 2160, बसपा के हाजी नफीस को 838, सपा के नाजिम खान को 165 वोट पड़े। दूसरे राउंड की मतगणना में कांग्रेस को 6576, भाजपा को 3743, रालोद को 1815, बसपा को 485, सपा को 125 वोट पड़े। तीसरे राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी जीनत परवीन को 7268, भाजपा को 3914, रालोद को 1443, बसपा को 530, सपा को 91 वोट पड़े। चौथे राउंड की मतगणना में कांग्रेस को 678, भाजपा को 418, रालोद को 75, बसपा को 51, सपा को 106 वोट पड़े। पांचवे राउंड की मतगणना में कांग्रेस को 69, भाजपा को 301, रालोद को 04, बसपा को 37, सपा को 5 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed