फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Conflict in LDB delegate election nomination

एलडीबी डेलीगेट चुनाव के नामांकन में घमासान

Thu, 27 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Conflict in LDB delegate election nomination
धामपुर में नामाकंन परचा खरीदने से नारायण सिंह को रोकते पुलिस अधिकारी। - फोटो : DHAMPUR
एलडीबी डेलीगेट चुनाव के नामांकन में घमासान
विज्ञापन

धामपुर। भूमि विकास बैंक डेलीगेट चुनाव के लिए बुधवार को हुए नामांकन में भाजपा और अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त घमासान रहा। आरोप है कि भाजपाइयों ने किसी अन्य प्रत्याशी को काउंटर पर जाकर पर्चा तक नहीं खरीदने दिया। धामपुर पुलिस भी भाजपाइयों के दबाव दिखाई दी। पुलिस ने पर्चा खरीदने आए अन्य प्रत्याशियों को कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट लाने के बहाने गेट से ही भगा दिया। शाम के चार बजे तक केवल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र धनोरिया का एकल पर्चा दाखिल हुआ था।
बुधवार को ब्लाक में भूमि विकास बैंक चुनाव के लिए डेलीगेट के नामांकन होने थे। लोगों का आरोप है कि सत्तापक्ष के लोगों के दबाव में प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को इस कदर गोपनीय रखा कि नामांकन से एक दिन पहले तक अन्य राजनीतिक दल अथवा उसके पदाधिकारियों को भनक तक नहीं लगने दी। जिस कारण चुनाव में सीमित संख्या में ही दावेदार तैयारी कर सके। भाजपा की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष/ पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र धनोरिया को चुनाव मैदान में उतारा। बुधवार को जैसे ही सवेरे 10 बजे से ब्लाक में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई तो भाजपा के अधिकांश कार्यकर्ता और पदाधिकारी वहां जमा हो गए।
विज्ञापन

नामांकन करने आने वालों पर्चा तक नहीं खरीदने दिया गया। मीमला निवासी नारायण सिंह पुत्र प्रवीण सिंह जब पर्चा खरीदने पहुंचे तो उनकी घेराबंदी कर ली। वे किसी तरह हाल तक पहुंचे तो उन्हें वहां पुलिस ने उनसे कोरोना की जांच रिपोर्ट दिखाने को कहा और अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान गैर भाजपाइयों व भाजपाइयों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। बाद में करीब दो बजे भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र धनोरिया ने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन कराया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की किसी ने कोई परवाह नहीं की। इस मौके पर विधायक अशोक राणा, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह बॉबी, जिला मंत्री पुरुषोत्तम अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव शरण गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता उदित जैन, भूपेंद्र सैनी, राकेश चौधरी, लवी शर्मा, निखिल छाबड़ा सनी, राजकुमार रस्तोगी, दिनेश चौहान, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. रश्मि शर्मा रावल, अनीता चौहान, ब्लाक प्रमुख अतुल कुमार राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी के कहने से रोका : इंस्पेक्टर क्राइम
पर्चा खरीदने आने वालों को गेट पर ही रोकने की बाबत जब सुरक्षा के लिए तैनात क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारी के कहने पर ही वह कोरोना रिपोर्ट देखकर लोगों को अंदर जाने दे रहे हैं। प्रत्याशी नारायण सिंह के पास कोई रिपोर्ट नहीं थी। इसलिए उन्हें पहले अपनी जांच कराने की सलाह दी गई थी।

अंदर आने से रोकना मेरा नहीं, पुलिस का काम : निर्वाचन अधिकारी
निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को शाम चार बजे तक कोई भी प्रत्याशी पर्चा जमा व खरीद सकता है। नामांकन कराने के लिए गेट से अंदर आने देना या रोकना पुलिस का काम है। जांच के नाम पर उन्होंने किसी को भी रोकने की कोई बात नहीं कही है। एक से अधिक नामांकन होने पर 27 अगस्त को प्रात: 10 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व 28 अगस्त को 10 बजे से एक बजे तक नाम वापसी, एक बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटन होगा। धामपुर भूमि विकास बैंक डेलीगेट चुनाव के लिए कुल 1573 वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed