{"_id":"587130b34f1c1bf47f1585b8","slug":"conducted-flag-marches-in-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में ही किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में ही किया फ्लैग मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजनौर के मंडावर में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए मंडावर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ बारिश में ही मुख्य बाजार व अनेक गांवों में फ्लैग मार्च किया।
थाने के पास से पुलिस का फ्लैग मार्च शुरू हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार व अर्द्धसैनिक बल के कमांडर अवध मांझी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। मुख्य बाजार, मंगल बाजार के अलावा आसपास के गांव इनामपुरा, मोहम्मदपुर देवमल, खानपुरमाधो, चंदक आदि में भी फ्लैग मार्च किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जनता से पुलिस का सहयोग करने को कहा। कहा कि सूचना के अनुसार पुलिस जल्द से जल्द मौके पर पहुंचेगी। किसी भी निर्दोष का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।