{"_id":"612bc3598ebc3e79ce55afea","slug":"condemned-the-lathi-charge-on-farmers-bijnor-news-mrt5539233148","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की
बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की बैठक में हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई। किसानों द्वारा गन्ना सट्टा ऑनलाइन कराने का विरोध किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि किसानों द्वारा गन्ने का सट्टा ऑनलाइन करना संभव नहीं है। इस संबंध में सीडीओ के साथ हुई बैठक में उन्होंने हर लेखपाल को किसानों का हिस्सा आड़ तैयार करके देने को कहा था, लेकिन इस संबंध में अब तक कोई लेखपाल किसानों से नहीं मिला है। संगठन मंत्री संजीव राठी ने कहा कि बिजली बिल किसानों की कमर तोड़ रहे हैं जबकि बाकी राज्यों में किसानों को बिजली फ्री है। मीडिया प्रभारी सुभाष काकरान ने कहा कि रेलवे फाटक नंबर 60 पर बहुत गहरे गड्ढ़े हैं, जिससे वहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिला महासचिव सतेंद्र राठी ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। बैठक में राजेंद्र सिंह, राजू पहलवान, सुधीर पहलवान, अमर सिंह, अशोक कुमार, अमित कुमार, गिरिराज सिंह, विनीत कुमार, रघुराज, राहुल आदि मौजूद रहे।