फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Complained about being absent in the exam

परीक्षा में अनुपस्थित दिखाने की शिकायत की

Sat, 12 Nov 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Complained about being absent in the exam
परीक्षा में अनुपस्थित दिखाने की शिकायत की
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहू जैन कालेज के छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के बावजूद अंक तालिका में अनुपस्थित दिखाए जाने के संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री से ऑनलाइन शिकायत की गई।

आदर्शनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने शिकायत में कहा है कि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध साहू जैन डिग्री कॉलेज में वर्ष 2021-22 में बीकॉम फाइनल के 20 से अधिक छात्र छात्राओं को परीक्षा देने के बावजूद अंक तालिका में अनुपस्थित दिखा गया है। परीक्षा देने के बाद भी छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति दिखाया जान उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत कालेज प्रशासन से की, लेकिन दो माह बाद भी सही परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया। जिससे छात्र-छात्राओं में रोष है। कालेज के प्राचार्य डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को इस बारे में अवगत कराया गया था। उधर, शिकायत के बाद उच्च शिक्षा मंत्रालय ने उच्च शिक्षा उपसचिव नई दिल्ली भैरव दत्त को मामले की जांच करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed