फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Competitions related to education policy will be held from 25

25 सितंबर से दो अक्टूबर होंगी प्रतियोगिताएं

Fri, 18 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Competitions related to education policy will be held from 25
25 से शिक्षा नीति संबंधित आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

बिजनौर। यशपाल आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई।
जन शिक्षा समिति मेरठ प्रांत के मंत्री डॉ. एलएस बिष्ट एवं प्रधानाचार्य प्रेम सिंह के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए www.mynep.in पर 24 तक पंजीकरण कर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। कहा 25 से दो अक्तूबर तक भारत केंद्रित शिक्षा, समग्र शिक्षा, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ज्ञान आधारित समाज आदि विषयों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में विभाजित है। प्रथम वर्ग कक्षा नौ से 12 तक, द्वितीय वर्ग स्नातक व स्नातकोत्तर और तृतीय वर्ग नागरिकों के लिए आरक्षित है। प्रतियोगिताओं के प्रथम वर्ग में एक-दो मिनट का लघु विडियो, हस्तनिर्मित पोस्टर, प्रधानमंत्री को पत्र, नई शिक्षा नीति पर निबंध, थीम बनाने की अनुमति होगी। द्वितीय और तृतीय वर्ग के लिए एक से दो मिनट 20 सेकेंड का लघु

वीडियो, डिजिटल पोस्टर, चित्रकारी, ट्विटर थ्रेड (लगातार 8 ट्वीट थीम बनाना, प्रत्येक भाषा में बना सकते हैं। प्रत्येक वर्ग और विधा में प्रथम पुरस्कार के रूप में दस हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में पांच हजार और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले को तीन हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। साथ ही दस विशेष उल्लेख पुरस्कार प्राप्त करने वालों को एक-एक हजार रुपये मिलेंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed