फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Competition will be held to increase knowledge among students

छात्रों में सामान्य ज्ञान बढ़ाने को होगी प्रतियोगिता

Fri, 12 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Competition will be held to increase knowledge among students
छात्रों में ज्ञान बढ़ाने को होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किताबी शिक्षा देने के साथ उनमें सामान्य ज्ञान भी बढ़ाया जाएगा। वजह, बेसिक शिक्षा विभाग सभी परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सप्ताह में एक दिन शनिवार को क्विज प्रतियोगिता कराएगा। प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान से जुड़ी होगी, जिससे छात्रों में सामान्य ज्ञान विकसित होगा।
परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर उठाने का कार्य किया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को नई धार देने का कार्य चल रहा है। विद्यालयों में गुरुजी छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम की पुस्तकों के पढ़ाने के साथ उनमें सामान्य ज्ञान बढ़ाने का काम करेंगे। इसके लिए स्कूली शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए। पत्र के अनुसार सभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हर शनिवार को क्विज प्रतियोगिता कराई जाएगी। निपुण भारत मिशन के तहत होने वाली क्विज प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान से संबंधित बहुविकल्प प्रश्नों के उत्तर ही छात्रों को देने होंगे। इससे छात्र-छात्राओं में सामान्य ज्ञान विकसित होगा। शिक्षक गुलशन गुप्ता एवं शिक्षक ताजवीर सिंह देवरा ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में इस प्रतियोगिता से छात्रों के अंदर किताबी पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान विकसित होगा।
विज्ञापन

वर्जन...
सामान्य ज्ञान से संबंधित होने वाली क्वीज प्रतियोगिता के संबंध में पूर्ण दिशा निर्देश अभी स्पष्ट होने। उसके बाद प्रतियोगिता विद्यालयों में शुरू कर दी जाएगी। छात्रों में सामान्य ज्ञान विकसित करने को सार्थक पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed