{"_id":"61c0ca539d2ebb00397d5fb6","slug":"competition-will-be-conducted-after-training-in-schools-bijnor-news-mrt5699705174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो प्रशिक्षण के बाद विद्यालयों में कराई जाएगी कराटे प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो प्रशिक्षण के बाद विद्यालयों में कराई जाएगी कराटे प्रतियोगिता
विज्ञापन
स्कूलों में प्रशिक्षण के बाद कराई जाएगी प्रतियोगिता
बिजनौर। जिले में अक्तूबर से जूनियर हाईस्कूल की बालिकाओं को जूडो कराटे प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा करने के बारे में सिखाया जा रहा है। एक माह के प्रशिक्षण के बाद कराटे प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसके लिए विद्यालयों को शिक्षा विभाग की तरफ से लेटर जारी कर दिया गया है।
जूडो कराटे प्रशिक्षण कक्षा छह से आठ तक की बालिकाओं को दिया जा रहा है। इसके लिए जिले में 142 अध्यापक हैं, जो लड़कियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से इस बार प्रत्येक विद्यालय में प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसमें जूडो कराटे में प्रशिक्षण लेने वाली बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा और हर विद्यालय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाली बालिकाओं की न्याय पंचायत स्तर (संकुल स्तर) पर इनकी प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिला समन्वयक मित्रलाल गौतम ने बताया कि विद्यालयों में बालिकाओं को एक माह का प्रशिक्षण तो हर साल कराया जाता है, लेकिन प्रतियोगिता पहली बार कराई जा रही है।