फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Competition to complete unfinished work in villages

गांवों में अधूरे पड़े काम पूरा कराने की होड़

Thu, 08 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Competition to complete unfinished work in villages
नींदडू़ खास में आरसीसी की सड़क बनाते मजदूर। - फोटो : BIJNOR
नींदडू़। पंचायत के पांच वर्षीय कार्यकाल की समाप्ति को देखते हुए कई प्रधान अपने गांवों में विकास कार्य कराने में लगे हैं। नींदडू़ खास में आरसीसी की चार सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है वहीं बाजीदपुर-बीरू में पंचायत घर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रधान रेशमा के पति मुदस्सर अली ने बताया कि नींदडू़ खास में राहत के घर से मसऊद जलील के आवास तक करीब 100 मीटर, अतहर निशात के आवास से जाकिर जलील के घर तक 70 मीटर, अख्तर के घर से रियासत के मकान तक 80 मीटर तथा लईक अहमद के मकान से अनीस अहमद लालू के घर तक 30 मीटर लंबी आरसीसी की सड़कें बनाई जा रही हैं। सड़कों के दोनों ओर नालियों का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के पुराने कमरे को रसोई घर का रूप देते हुए उसमें फर्श व टाइल्स लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

बाजीदपुर-बीरू पंचायत की प्रधान के पति अथर हुसैन ने बताया कि खस्ताहाल पंचायत घर की मरम्मत कराई जा रही है। मुख्य कमरे को हवादार बनाने के लिए खिड़कियां लगाने के अलावा चहारदीवारी का निर्माण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed