फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Communicable disease control campaign starts from March

संचारी रोग नियंत्रण अभियान मार्च से शुरू

Sun, 21 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Communicable disease control campaign starts from March
संचारी रोग नियंत्रण अभियान मार्च से शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम ने कहा कि जनपद में एक से 31 मार्च तक संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। घर-घर भ्रमण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीकरण से छूटे शिशुओं के पंजीकरण भी की जाएगी।

विकास भवन के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से अंतर्विभागीय समन्वय समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, महिला एंव बाल विकास, नगर निकाय सहित अन्य संबंधित विभागों को शामिल किया गया है, जो आपस में सामंजस्य स्थापित कर परस्पर सहयोग करते हुए एक टीम के रूप में कार्य कर इस अभियान को शत प्रतिशत रूप से सफल बनाने का काम करेंगे। संचारी रोग एवं वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ब्रज भूषण ने संचारी रोगों से बचाव एवं सुरक्षा के उपाय के साथ अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एव प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराई। इस मौके पर सीएमओ विजय कुमार यादव, एसीएमओ शैलेश जैन, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के अलावा महिला एंव बाल कल्याण सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed