{"_id":"595a89f54f1c1ba9218b4762","slug":"commotion-in-district-panchayats-meeting-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की बैठक में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में धारा सिंह की चोट दिखाते सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक मेें जोरदार हंगामा हुआ। विरोधी सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा के खिलाफ खूब नारेबाजी की। अध्यक्ष पर एक सदस्य कि अपहरण के साथ भ्रष्टाचार करने का का आरोप लगाया। जिला योजना का प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष को नहीं बोलने दिया तो वे उठकर पिछले दरवाजे से चले गए। इसके बाद भी बैठक में हंगामा होता रहा।
जिला पंचायत की कुर्सी को लेकर जंग छिड़ी हई है। नाराज सदस्यों ने अध्यक्ष उदयनवीरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बिगुल फूंक रखा है। साकेेंद्र चौधरी के खेमे के सदस्य अध्यक्ष उदयनवीरा के खिलाफ लामबंद हुए घूम रहे है। डीएम ने पिछले दिनों नाराज सदस्यों का अविश्वास प्रस्ताव इसलिए नहीं लिया था कि जिले का विकास न रुके। डीएम ने जिला योजना की बैठक के बाद प्रस्ताव लेने का नाराज सदस्यों से वादा किया था। सोमवार को विकास भवन के सभागार में बैठक शुरू होते ही नाराज सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने उदयनवीरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला योजना को छोड़कर किसी भी प्रस्ताव को पारित करने से साफ इंकार कर दिया। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने सदस्यों को बैठक के एजेंडे के चार बिंदू पढ़कर सुनाए। सदस्यों ने तीन बिंदुओं को पास करने से इंकार कर किया। केवल एक बिंदु को पास करने की हामी भरी और मेज को थपथपाकर पास कर दिया। इसके बाद नाराज सदस्यों ने खड़े होकर खूब हंगामा किया।
सदस्य जोगेंद्र सिंह और साकेंद्र चौधरी ने उदयनवीरा पर कई गंभीर आरोप लगाए। सदस्य धारा सिंह ने अपनी कमर के चोटों के निशान दिखाए ।
कहा कि अपहरण करने के बाद उदयनवीरा और उनके लोगों ने उन्हें बेरहमी से पीटा है। इस दौरान काफी हंगामा होता रहा। उदयनवीरा ने जिला योजना का प्रस्ताव पास होने के बाद बोलने की कोशिश की तो सदस्यों ने उन्हें बोलने नहीं दिया। बाद में उदयनवीरा पिछले रास्ते से उठकर चले गए। बाद में सांसद भारतेंद्र सिंह और विधायक कमलेश सैनी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंची। भारतेंद्र सिंह ने पास हुए एजेंडे को देखा। नाराज सदस्यों ने उदयनवीरा को सांसद से गिरफ्तारी की मांग की। सांसद ने सदस्यों से एसपी के पास जाने को कहा। जिला पंचायत के एएमए मुकेश जैन के मुताबिक बैठक में जिला विकास योजना 2017 -18 अनुमोदित हुई है। बैठक में सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अलावा जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी और जेई कपिल देव के अलावा दोनों खेमों के जिला पंचायत के 44 सदस्य मौजूद रहे।